Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 23 Jan : पुलिस थाना जीरकपुर क्षेत्र के गुरदेव नगर, पभात में कंपनी के वाहन से बैटरियों की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पवन निवासी गुरदेव नगर, पभात ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायतकर्ता पवन ने पुलिस को बताया कि वह अत्तार लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड में चालक के रूप में कार्यरत है। कंपनी के महिंद्रा पिकअप वाहन (मॉडल 2018) से 18 और 19 जनवरी की दरम्यानी रात अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने करीब 37 एक्साइड बैटरियां चोरी कर लीं। पवन के अनुसार चोरी किया गया सामान कंपनी का है, जिसके बिल और इनवॉइस उपलब्ध हैं। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें दो अज्ञात व्यक्ति और एक ऑटो चालक बैटरियां निकालकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले की जांच के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।