लुधियाना/यूटर्न/6 जुलाई। न्यू शिवपुरी के संतोख नगर में केंद्रीय सुन्नी नूरी जामा मस्जिद परिसर के बाहर बनी दुकान को बाइक सवार युवकों ने आ आग लगा दी। बताया जा रहा है कि पेट्रोल डालकर दुकान को आग लगाई गई। जिससे धार्मिक पुस्तकें और सामान जल गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें तीन युवक बाइक पर सवार होकर आत दिखे। इसनमें से एक युवक ने बाइक से उतर कर दुकान के बाहर पेट्रोल छिड़का, इसके बाद आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद वहां पर कोई मौजूद नहीं था। थाना दरेसी पुलिस ने अब्दुल रज्जाक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अब्दुल रज्जाक ने बताया कि वे मस्जिद का किरायेदार है और सेवादार भी हैं। उसने बताया कि मस्जिद की ओर से उन्हें एक दुकान दी गई थी। इस दुकान में वह मुस्लिम धर्म से जुड़ी किताबें और मस्जिद में इस्तेमाल होने वाला सामान बेचते थे। शिकायत के अनुसार, 4 जुलाई की रात उन्हें गली से शोर सुनाई दिया। बाहर निकलकर देखा तो उनकी दुकान में आग लगी हुई थी। आसपास के लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तब तक दुकान में रखा काफी सामान जल चुका था। अब्दुल रज्जाक ने बताया कि आग में धार्मिक पुस्तकें और अन्य सामान पूरी तरह जल गईं।
---