Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
कम जमीन और कम पानी में बेहतर कमाई का मौका, सरकार देगी प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता भी
अमृतसर (Narendra Singh Danu) : पंजाब सरकार किसानों को पारंपरिक फसलों से हटाकर फसल विविधीकरण की ओर प्रोत्साहित करने के लिए मशरूम की खेती को बढ़ावा दे रही है। राज्य योजना के तहत सरकार मशरूम उत्पादन इकाई स्थापित करने वाले पात्र किसानों को परियोजना लागत का 40 प्रतिशत अनुदान, अधिकतम 80 हजार रुपये तक दे रही है। बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि किसान करीब 2 लाख रुपये की लागत से छोटी मशरूम उत्पादन इकाई स्थापित कर सकते हैं। इस पर बागवानी विभाग की ओर से 40 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी, जिससे किसानों का शुरुआती निवेश काफी कम हो जाएगा। 1,800 वर्ग फुट में शुरू हो सकती है यूनिट मंत्री ने बताया कि मशरूम उत्पादन के लिए बड़ी जमीन की जरूरत नहीं होती। करीब 1,800 वर्ग फुट क्षेत्र में एक छोटी उत्पादन इकाई स्थापित की जा सकती है। यही वजह है कि छोटे और सीमांत किसान भी कम निवेश के साथ इस व्यवसाय की शुरुआत कर बेहतर आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मशरूम की खेती में पानी की खपत भी कम होती है और बाजार में इसकी लगातार मांग बनी रहती है, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय का अच्छा विकल्प मिलता है। प्रशिक्षण और तकनीकी मदद भी मिलेगी मोहिंदर भगत ने बताया कि सरकार सिर्फ आर्थिक सहायता ही नहीं दे रही, बल्कि मशरूम उत्पादन शुरू करने वाले किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और विशेषज्ञों की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे बिना किसी तकनीकी परेशानी के इस व्यवसाय को सफलतापूर्वक शुरू कर सकें। ऐसे करें आवेदन योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान राज्य योजना के तहत आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी जिला बागवानी अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। विभाग आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पूरी प्रक्रिया में किसानों का मार्गदर्शन भी करेगा।