Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
New Delhi: 3 देशों के दौरे पर रवाना हुए PM मोदी, इंडोनेशिया से शुरू होगी विदेश यात्रा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का करेंगे दौरा, रणनीतिक साझेदारी और व्यापारिक रिश्तों को मिलेगा नया बल
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से छह दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना हो गए हैं। 6 से 11 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा में वह इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे। रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दौरा भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी', 'महासागर विजन' और मुक्त एवं खुले इंडो-पैसिफिक के लक्ष्य को नई मजबूती देगा। यात्रा का पहला पड़ाव इंडोनेशिया होगा, जहां प्रधानमंत्री 6 से 8 जुलाई तक राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर रहेंगे। मोदी ने कहा कि 2018 में दोनों देशों के रिश्तों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था और उसके बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा है। इस दौरान दोनों नेता रक्षा, व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री योग्याकार्ता स्थित प्रम्बानन मंदिर भी जाएंगे और भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे। इंडोनेशिया के बाद प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे, जहां मेलबर्न में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ वार्ता होगी। दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा, शिक्षा, निवेश और लोगों के आपसी संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। मोदी यहां भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड जाएंगे। ऑकलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ उनकी बैठक होगी, जिसमें आर्थिक, व्यापारिक और वाणिज्यिक सहयोग बढ़ाने पर फोकस रहेगा। दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि तीनों देशों की यह यात्रा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक भूमिका को और मजबूत करेगी तथा साझेदार देशों के साथ संबंधों को नई ऊंचाई देगी।