Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Bhopal: MP में ड्रग्स पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 1.16 लाख किलो नशीले पदार्थ बॉयलर में जलाकर नष्ट - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
करीब 100 करोड़ रुपये की ड्रग्स नीमच में खत्म, 20 ट्रकों में भरकर पहुंचाई गई जब्त खेप
भोपाल (Narendra Singh Danu) : मध्य प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को नीमच में करीब 1 लाख 16 हजार 941 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट कर दिए। पुलिस के अनुसार, जब्त ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है। इसे प्रदेश के इतिहास में मादक पदार्थों के सबसे बड़े नष्टीकरण अभियान के रूप में देखा जा रहा है। ड्रग्स को नीमच स्थित एक निजी सीमेंट संयंत्र के हाई-टेम्परेचर बॉयलर में वैज्ञानिक और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। 20 ट्रकों में पहुंचाई गई जब्त खेप पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, उज्जैन और रतलाम रेंज के विभिन्न जिलों के मालखानों से जब्त मादक पदार्थों को करीब 20 ट्रकों में भरकर कड़ी सुरक्षा के बीच नीमच लाया गया। इस खेप में एमडी ड्रग, स्मैक, ब्राउन शुगर, डोडाचूरा, गांजा, चरस सहित एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थ और नशीली दवाएं शामिल थीं। पुलिस छावनी में बदला सीमेंट प्लांट कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। रतलाम रेंज के डीआईजी निमिष अग्रवाल, उज्जैन रेंज के डीआईजी नवनीत भसीन समेत नीमच, मंदसौर, देवास और शाजापुर के पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद रहे। पूरे सीमेंट संयंत्र को भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा घेरे में रखा गया। नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरणीय नियमों का पालन करते हुए ड्रग्स को निर्धारित तापमान पर बॉयलर में नष्ट किया गया, ताकि पर्यावरण पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। अधिकारियों ने कहा कि मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। तस्करों की गिरफ्तारी, नशीले पदार्थों की जब्ती और उनके वैज्ञानिक तरीके से नष्टीकरण का अभियान लगातार चलाया जाएगा।