Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, सालाना 72 लाख रुपये तक बिजली खर्च बचने का दावा
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : राजधानी में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को द्वारका सेक्टर-7 स्थित एयर फोर्स एंड नेवल ऑफिसर्स एन्क्लेव में 500 किलोवॉट क्षमता वाले रूफटॉप सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। इस परियोजना से सोसाइटी के करीब 375 परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध होगी और बिजली खर्च में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह में दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, पालम के विधायक कुलदीप सोलंकी और पूर्व विधायक धर्म देव सोलंकी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर न सिर्फ बिजली उत्पादन बढ़ाया जा रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने की दिशा में भी काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार भी इसी सोच के साथ राजधानी में हरित ऊर्जा के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार की संयुक्त योजनाओं के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर एक लाख रुपये से अधिक की सब्सिडी दी जा रही है। लोगों को इसका लाभ उठाकर अपने बिजली बिल कम करने चाहिए। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना को केंद्र सरकार से 90 लाख रुपये और दिल्ली सरकार से 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिली है। सरकार का दावा है कि सोलर प्लांट शुरू होने के बाद सोसाइटी का मासिक बिजली खर्च लगभग 12 लाख रुपये से घटकर 6 लाख रुपये रह जाएगा। इससे हर साल करीब 72 लाख रुपये की बचत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 किलोवॉट क्षमता वाला यह प्लांट दिल्ली की सबसे बड़ी आवासीय रूफटॉप सोलर परियोजनाओं में शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मॉडल राजधानी की अन्य हाउसिंग सोसायटियों को भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करेगा और दिल्ली को स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाएगा।