Uturn Time
Breaking
Jalandhar: जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन बनकर तैयार, PM मोदी 13 जुलाई को कर सकते हैं उद्घाटन Chandigarh: हाईकोर्ट ने संदीप पाठक को दी राहत, सरकार नहीं दे सकी FIR का रिकॉर्ड New Delhi: रिलायंस कैपिटल के पूर्व CFO अमित बापना गिरफ्तार, CBI ने बैंक फ्रॉड केस में दबोचा Chandigarh: लाडवा से CM सैनी का विपक्ष पर हमला, बोले- 217 में 66 वादे पूरे, बाकी पर काम जारी Chandigarh: 'देश की आर्थिक ताकत बढ़ाने में CAs की बड़ी भूमिका', पंचकूला में बोले CM नायब सैनी Chandigarh: पंजाब कांग्रेस की कलह पर BJP का हमला, तरुण चुग बोले- 'कांग्रेस अब गुटों और जातियों में बंट चुकी है' Ayodhya: चंपत राय के समर्थन में उतरा अयोध्या संत मंडल, बोला- 'SIT जांच पूरी होने तक इस्तीफा स्वीकार न किया जाए' New Delhi: CBI का बैंक फ्रॉड पर बड़ा एक्शन, 231 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के दो मामलों में महाराष्ट्र-गुजरात में छापेमारी New Delhi: 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेंगी दोनों सदनों की कार्यवाही New Delhi: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, बोली- 'छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, बड़े जिम्मेदारों को बचाया जा रहा' Kurukshetra: प्रदेश सरकार ने 7 सडक़ों के निर्माण के लिए पारित किया 11.13 करोड़ का बजट: सुभाष सुधा Panipat: हरियाणा पात्रता परीक्षा: निष्पक्ष व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: उपायुक्त
Logo
Uturn Time
सरकार ने फिर मांगा समय, हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 17 अक्टूबर तय की; तब तक कोई कार्रवाई नहीं
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सांसद संदीप पाठक को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से फिलहाल राहत मिली हुई है। शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार एक बार फिर उनके खिलाफ दर्ज मामलों का पूरा रिकॉर्ड अदालत के सामने पेश नहीं कर सकी। इसके चलते सरकार ने चौथी बार अतिरिक्त समय मांगा, जिसे हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया। अदालत ने संदीप पाठक को पहले से मिली अंतरिम राहत को जारी रखते हुए अगली सुनवाई 17 अक्टूबर तय की है। तब तक उनके खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। सरकार अब तक नहीं दे सकी पूरी जानकारी सुनवाई के दौरान राज्य सरकार संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दर्ज सभी एफआईआर का पूरा विवरण अदालत के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाई। सरकार ने जवाब दाखिल करने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए और समय देने का आग्रह किया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई तक संदीप पाठक को पहले से मिली अंतरिम सुरक्षा जारी रहेगी। याचिका में क्या मांग? संदीप पाठक ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में अपने खिलाफ दर्ज मामलों और संभावित कार्रवाई को चुनौती देते हुए कानूनी संरक्षण की मांग की है। अदालत ने पिछली सुनवाई में उन्हें अंतरिम राहत दी थी, जिसे अब 17 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। अगली सुनवाई तक पंजाब सरकार को अदालत में यह स्पष्ट करना होगा कि संदीप पाठक के खिलाफ राज्य में कुल कितनी एफआईआर दर्ज हैं और वे किन-किन जिलों में दर्ज हैं। चार सुनवाई, चार बार सरकार ने मांगा समय संदीप पाठक ने 6 मई को हाईकोर्ट का रुख किया था। मामले की पहली सुनवाई 8 मई को हुई, जब सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा और अदालत ने अंतरिम राहत देते हुए अगली तारीख तय कर दी। इसके बाद 11 मई और 15 मई की सुनवाई में भी सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए मोहलत मांगी। 22 और 29 मई को सुनवाई सूचीबद्ध होने के बावजूद समयाभाव के कारण मामला नहीं सुना जा सका। शुक्रवार को दोबारा सुनवाई हुई, लेकिन सरकार चौथी बार भी पूरा जवाब दाखिल नहीं कर सकी। अदालत ने सरकार को अंतिम रूप से अतिरिक्त समय देते हुए अगली सुनवाई 17 अक्टूबर तय कर दी और संदीप पाठक की अंतरिम राहत भी बरकरार रखी।