Uturn Time
Breaking
Jalandhar: जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन बनकर तैयार, PM मोदी 13 जुलाई को कर सकते हैं उद्घाटन Chandigarh: हाईकोर्ट ने संदीप पाठक को दी राहत, सरकार नहीं दे सकी FIR का रिकॉर्ड New Delhi: रिलायंस कैपिटल के पूर्व CFO अमित बापना गिरफ्तार, CBI ने बैंक फ्रॉड केस में दबोचा Chandigarh: लाडवा से CM सैनी का विपक्ष पर हमला, बोले- 217 में 66 वादे पूरे, बाकी पर काम जारी Chandigarh: 'देश की आर्थिक ताकत बढ़ाने में CAs की बड़ी भूमिका', पंचकूला में बोले CM नायब सैनी Chandigarh: पंजाब कांग्रेस की कलह पर BJP का हमला, तरुण चुग बोले- 'कांग्रेस अब गुटों और जातियों में बंट चुकी है' Ayodhya: चंपत राय के समर्थन में उतरा अयोध्या संत मंडल, बोला- 'SIT जांच पूरी होने तक इस्तीफा स्वीकार न किया जाए' New Delhi: CBI का बैंक फ्रॉड पर बड़ा एक्शन, 231 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के दो मामलों में महाराष्ट्र-गुजरात में छापेमारी New Delhi: 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेंगी दोनों सदनों की कार्यवाही New Delhi: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, बोली- 'छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, बड़े जिम्मेदारों को बचाया जा रहा' Kurukshetra: प्रदेश सरकार ने 7 सडक़ों के निर्माण के लिए पारित किया 11.13 करोड़ का बजट: सुभाष सुधा Panipat: हरियाणा पात्रता परीक्षा: निष्पक्ष व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: उपायुक्त
Logo
Uturn Time
राष्ट्रपति ने दी मंजूरी; सरकार कई अहम विधेयक ला सकती है, बदले सियासी समीकरणों के बीच होगी तीखी बहस
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर संसद के दोनों सदनों का सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है। रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि मानसून सत्र के दौरान राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी और कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर विचार एवं निर्णय लिया जाएगा। सरकार के एजेंडे पर अहम बिल सूत्रों के अनुसार, मानसून सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है। पिछले बजट सत्र के बाद संसद के दोनों सदनों में संख्या बल के समीकरण भी बदले हैं, जिससे सरकार की स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत मानी जा रही है। संविधान संशोधन विधेयकों पर भी नजर संसदीय जानकारों के मुताबिक, सरकार इस सत्र में कुछ महत्वपूर्ण, विशेषकर संविधान संशोधन से जुड़े विधेयकों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकती है। वहीं विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और अन्य समसामयिक मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। 20 जुलाई से शुरू होने वाला यह मानसून सत्र बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच काफी अहम माना जा रहा है, जिसमें कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।