Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पराक्रम दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया नमन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
कहा – नेताजी के आदर्श युवाओं के लिए पथप्रदर्शक राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत चंडीगढ़, 23 जनवरी। पराक्रम दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महान स्वतंत्रता सेनानी और आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने सेक्टर-3 स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपने अदम्य साहस, नेतृत्व और बलिदान से देशवासियों में आज़ादी की अलख जगाई। आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, वह उन्हीं जैसे वीर क्रांतिकारियों के संघर्ष का परिणाम है। नेताजी का योगदान राष्ट्र के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नेताजी द्वारा दिखाए गए राष्ट्रसेवा, आत्मनिर्भरता और दृढ़ संकल्प के मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की मजबूत नींव रखी जा रही है। देश तकनीकी प्रगति, आर्थिक मजबूती और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नेताजी के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प को साकार करें। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व ज्ञान, ऊर्जा और नवचेतना का प्रतीक है, जो राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।