Uturn Time
Breaking
Jalandhar: जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन बनकर तैयार, PM मोदी 13 जुलाई को कर सकते हैं उद्घाटन Chandigarh: हाईकोर्ट ने संदीप पाठक को दी राहत, सरकार नहीं दे सकी FIR का रिकॉर्ड New Delhi: रिलायंस कैपिटल के पूर्व CFO अमित बापना गिरफ्तार, CBI ने बैंक फ्रॉड केस में दबोचा Chandigarh: लाडवा से CM सैनी का विपक्ष पर हमला, बोले- 217 में 66 वादे पूरे, बाकी पर काम जारी Chandigarh: 'देश की आर्थिक ताकत बढ़ाने में CAs की बड़ी भूमिका', पंचकूला में बोले CM नायब सैनी Chandigarh: पंजाब कांग्रेस की कलह पर BJP का हमला, तरुण चुग बोले- 'कांग्रेस अब गुटों और जातियों में बंट चुकी है' Ayodhya: चंपत राय के समर्थन में उतरा अयोध्या संत मंडल, बोला- 'SIT जांच पूरी होने तक इस्तीफा स्वीकार न किया जाए' New Delhi: CBI का बैंक फ्रॉड पर बड़ा एक्शन, 231 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के दो मामलों में महाराष्ट्र-गुजरात में छापेमारी New Delhi: 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेंगी दोनों सदनों की कार्यवाही New Delhi: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, बोली- 'छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, बड़े जिम्मेदारों को बचाया जा रहा' Kurukshetra: प्रदेश सरकार ने 7 सडक़ों के निर्माण के लिए पारित किया 11.13 करोड़ का बजट: सुभाष सुधा Panipat: हरियाणा पात्रता परीक्षा: निष्पक्ष व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: उपायुक्त
Logo
Uturn Time
स्वरोजगार को मिलेगा नया बल, पात्र महिलाओं को रियायती ब्याज पर 5 लाख तक का ऋण
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : हरियाणा सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मातृशक्ति उद्यमिता योजना संचालित कर रही है। इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 5 लाख रुपये तक का ऋण रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। यह योजना महिलाओं के सपनों को साकार करने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पात्र महिलाओं से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपना व्यवसाय शुरू करें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनें। डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि योजना का लाभ 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग की हरियाणा निवासी पात्र महिलाओं को दिया जाएगा, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर हो तथा वे किसी बैंक की ऋण डिफॉल्टर न हों। योजना के तहत महिलाएं ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा, टैक्सी, ब्यूटी पार्लर, बुटीक, टेलरिंग, फूड स्टॉल, टिफिन सर्विस, पापड़, अचार, बिस्कुट, आइसक्रीम निर्माण, फोटोकॉपी, मिट्टी के बर्तन सहित विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियां शुरू कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन के साथ परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो, परियोजना रिपोर्ट, प्रशिक्षण अथवा अनुभव प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करने होंगे। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार की मातृशक्ति उद्यमिता योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की एक प्रभावी पहल है। सरकार चाहती है कि प्रत्येक पात्र महिला अपने हुनर और क्षमता के आधार पर स्वरोजगार स्थापित करे तथा अपने परिवार की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। जिले की सभी पात्र महिलाओं से आग्रह आग्रह है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, सरकारी योजनाओं पर विश्वास करें और आत्मनिर्भरता की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। जिला प्रशासन प्रत्येक पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।