खन्ना/यूटर्न/4 जुलाई। कौमी इंसाफ मोर्चा ने बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को फतेहगढ़ साहिब में रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कई संगठनों के प्रतिनिधि और समर्थक सुबह गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में एकत्र हुए। इसके बाद अंबाला-लुधियाना रेलवे ट्रैक जाम कर धरना दिया। 11 से 2 बजे तक धरना मोर्चा धरना देगा। यह मार्च माधोपुर चौक तक गया और रेलवे ट्रैक ब्लॉक कर दिया। इस बीच बारिश शुरू होने के बाद कौमी इंसाफ मोर्चा ने रेलवे ट्रैक पर चल रहा धरना समाप्त कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने करीब 2 घंटे तक रेलवे ट्रैक पर धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। धरना समाप्त होने के बाद रेल यातायात दोबारा शुरू हो गया।
आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस बल तैनात
इस आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। ट्रैक और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। आंदोलन से रेलवे सेवाओं पर असर पड़ रहा है। फिलहाल बड़ी संख्या में समर्थक रेल ट्रैक पर पहुंच गए हैं। इस दौरान नेताओं ने कहा कि कानूनी सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों को अभी भी जेलों की सलाखों के पीछे रखना मानवाधिकारों और न्याय के बुनियादी सिद्धांतों का सीधा उल्लंघन है।इसके साथ ही मोर्चे ने एक और बड़ी मांग रखते हुए कहा कि 'काली सूची' में दर्ज करीब 20 हजार सिखों के नाम तुरंत बाहर किए जाने चाहिए।
---