Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 23 Jan । शहर के सेक्टर-40 स्थित पार्क में युवक की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में कबूल किया कि उसने तीन महीने पहले हुए हमले का बदला लेने के लिए इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी विनोद उत्तर प्रदेश का निवासी है और मनीमाजरा मार्केट में काम करता है। पूछताछ में उसने बताया कि करीब तीन महीने पहले मृतक विवेक उर्फ शैंकी ने उस पर हमला किया था, जिसमें उसका टखना बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया था। लंबे समय तक इलाज और चलने-फिरने में आई दिक्कतों ने उसके मन में बदले की आग भर दी थी। सोते समय सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट 22 जनवरी की शाम आरोपी ने मौके का फायदा उठाया। सेक्टर-40सी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास बने पार्क में बेंच पर सो रहे विवेक पर उसने भारी टाइल से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में विवेक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां की शिकायत से खुली हत्या की परतें मृतक की मां वीना कुमारी, निवासी गांव बड़माजरा (मोहाली), की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी था और अक्सर पार्क में ही रात गुजारता था। उन्होंने आशंका जताई थी कि किसी जानकार ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी, फोरेंसिक और तकनीकी जांच से गिरफ्तारी पुलिस ने घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। गवाहों के बयान और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है। हत्या में इस्तेमाल टाइल सहित अन्य सबूतों की गहन जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।