Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
भैणी साहिब में जयंती समारोह में शिरकत, नामधारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि हरियाणा में सतगुरु राम सिंह जी के नाम पर चेयर स्थापित होगी चंडीगढ़, 23 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महान संत, समाज सुधारक और राष्ट्र चेतना के अग्रदूत सतगुरु राम सिंह जी महाराज की जयंती पर पंजाब के जिला लुधियाना स्थित श्री भैणी साहिब, समराला में आयोजित भव्य समारोह में भाग लेकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा राम सिंह जी के विचार आज भी सामाजिक, नैतिक और राष्ट्रीय उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने आयोजक समिति की मांग पर घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार सतगुरु राम सिंह जी महाराज के नाम पर चेयर की स्थापना करेगी, ताकि उनके विचारों को शोध, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जोड़ा जा सके। मुख्यमंत्री ने कूका आंदोलन के शहीद नामधारी सिखों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सतगुरु राम सिंह जी युगदृष्टा संत थे, जिन्होंने धर्म को कर्म से, भक्ति को समाज सुधार से और अध्यात्म को राष्ट्र सेवा से जोड़ा। जब देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा था, तब उन्होंने नामधारी आंदोलन के माध्यम से आत्मसम्मान, अनुशासन और स्वदेशी की चेतना जगाई। उन्होंने कहा कि कूका आंदोलन भारत की आज़ादी की नींव रखने वाले आंदोलनों में अग्रणी रहा। सतगुरु राम सिंह जी ने असहयोग और स्वदेशी के रास्ते अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी, जिसे आगे चलकर महात्मा गांधी ने राष्ट्रीय आंदोलन का आधार बनाया। विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार, पंचायत व्यवस्था और आत्मनिर्भरता का संदेश उसी समय बाबा जी ने दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास गवाह है कि अंग्रेजी शासन ने आंदोलन को कुचलने के लिए नामधारी सिखों को तोपों से उड़ाया, रंगून निर्वासन दिया, लेकिन विचारों को कैद नहीं कर सके। नामधारी सिखों का बलिदान देश की आत्मा को जागृत करने वाला था। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का उल्लेख करते हुए कहा कि नेताजी ने भी सतगुरु राम सिंह जी के झंडे तले नामधारी कूकों की कुर्बानियों पर गर्व व्यक्त किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कूका आंदोलन के शहीदों की स्मृति में 24 दिसंबर 2014 को डाक टिकट जारी कर उन्हें सम्मान दिया। युवाओं के लिए प्रेरणा हैं सतगुरु राम सिंह जी मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि आधुनिक तकनीक अपनाएं, लेकिन अपने संस्कार न छोड़ें। सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं होती, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए योगदान से तय होती है। बाबा राम सिंह जी का जीवन मानवता, नैतिकता और राष्ट्रहित का जीवंत उदाहरण है। संत परंपरा ही शासन की दिशा तय करती है – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार संत परंपरा, सामाजिक समरसता, नशामुक्त समाज, युवा सशक्तिकरण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को अपनी नीति का आधार मानती है। संतों के विचार केवल मंचों तक सीमित नहीं, बल्कि शासन और समाज का मार्गदर्शन बनने चाहिए। आप सरकार पर निशाना समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में चार साल में केवल बातें हुईं, काम नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और भाजपा काम करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 44 लाख लोगों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता मिल रहा है और आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज होता है, जबकि पंजाब में कई घोषणाएं आज तक अधूरी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सतगुरु राम सिंह जी का संदेश नशामुक्त समाज का है और पंजाब सरकार को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतगुरु उदय सिंह से आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह में अविनाश राय खन्ना सहित नामधारी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।