Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Kolkata: कोलकाता के फर्जी कॉल सेंटर पर ED की बड़ी कार्रवाई, विदेशी नागरिकों से 20 करोड़ की ठगी का आरोप - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
VRM बिजनेस सर्विसेज और निदेशक राजेश गोयनका के खिलाफ चार्जशीट दाखिल; 13.49 करोड़ की संपत्तियां जब्त और कुर्क
कोलकाता (Narendra Singh Danu) : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता स्थित वीआरएम बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक राजेश गोयनका समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत विशेष अदालत में अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) दाखिल की है। जांच एजेंसी का आरोप है कि कंपनी के परिसर से संचालित फर्जी कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई। ईडी के अनुसार, जांच के दौरान 2.35 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां और बैंक खाते जब्त एवं फ्रीज किए गए हैं, जबकि 11.14 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की गई हैं। प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर की जाती थी ठगी मामले की जांच इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स, बिधाननगर थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी। आरोप है कि कॉल सेंटर के कर्मचारी खुद को नामी सेवा प्रदाता कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर विदेशी नागरिकों से संपर्क करते थे और तकनीकी सहायता, सदस्यता नवीनीकरण या अन्य सेवाओं के नाम पर उनसे पैसे वसूलते थे, लेकिन कोई वास्तविक सेवा उपलब्ध नहीं कराई जाती थी। 20.35 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का आरोप ईडी का दावा है कि वीआरएम बिजनेस सर्विसेज और उसके निदेशकों ने इस कथित धोखाधड़ी के जरिए कम से कम 20.35 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की। जांच में आरोप है कि इस धन का इस्तेमाल आभूषण खरीदने, अचल संपत्तियां बनाने और अन्य निवेशों में किया गया। एजेंसी ने राजेश गोयनका और उनकी कंपनी को कथित अपराध से अर्जित धन का प्रमुख लाभार्थी बताया है। साथ ही कॉल सेंटर के संचालकों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। विदेशी नागरिकों को बनाया जाता था निशाना ईडी के मुताबिक, आरोपी इंटरनेट आधारित कॉलिंग के जरिए विदेशी नागरिकों से संपर्क करते थे और खुद को प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों का प्रतिनिधि बताते थे। जांच एजेंसी का आरोप है कि उन्हें झूठे बहानों से डराकर या भ्रमित कर तकनीकी सहायता, गिफ्ट वाउचर और अन्य कथित सेवाओं के नाम पर भुगतान कराया जाता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और ईडी अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।