Uturn Time
Breaking
Jalandhar: जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन बनकर तैयार, PM मोदी 13 जुलाई को कर सकते हैं उद्घाटन Chandigarh: हाईकोर्ट ने संदीप पाठक को दी राहत, सरकार नहीं दे सकी FIR का रिकॉर्ड New Delhi: रिलायंस कैपिटल के पूर्व CFO अमित बापना गिरफ्तार, CBI ने बैंक फ्रॉड केस में दबोचा Chandigarh: लाडवा से CM सैनी का विपक्ष पर हमला, बोले- 217 में 66 वादे पूरे, बाकी पर काम जारी Chandigarh: 'देश की आर्थिक ताकत बढ़ाने में CAs की बड़ी भूमिका', पंचकूला में बोले CM नायब सैनी Chandigarh: पंजाब कांग्रेस की कलह पर BJP का हमला, तरुण चुग बोले- 'कांग्रेस अब गुटों और जातियों में बंट चुकी है' Ayodhya: चंपत राय के समर्थन में उतरा अयोध्या संत मंडल, बोला- 'SIT जांच पूरी होने तक इस्तीफा स्वीकार न किया जाए' New Delhi: CBI का बैंक फ्रॉड पर बड़ा एक्शन, 231 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के दो मामलों में महाराष्ट्र-गुजरात में छापेमारी New Delhi: 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेंगी दोनों सदनों की कार्यवाही New Delhi: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, बोली- 'छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, बड़े जिम्मेदारों को बचाया जा रहा' Kurukshetra: प्रदेश सरकार ने 7 सडक़ों के निर्माण के लिए पारित किया 11.13 करोड़ का बजट: सुभाष सुधा Panipat: हरियाणा पात्रता परीक्षा: निष्पक्ष व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: उपायुक्त
Logo
Uturn Time
इंदौर में बूथ लेवल अधिकारियों के सम्मेलन में होंगे शामिल; दूसरे दिन ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और महेश्वर किले का करेंगे भ्रमण
भोपाल (Narendra Singh Danu) : भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार शनिवार से मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनने के बाद यह उनका पहला मध्य प्रदेश प्रवास होगा। दौरे के दौरान वे इंदौर में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ संवाद करेंगे और अगले दिन ओंकारेश्वर व महेश्वर का दौरा करेंगे। जनसंपर्क अधिकारी आर.आर. पटेल के अनुसार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त इंदौर के लता मंगेशकर सभागार में आयोजित बीएलओ कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। सम्मेलन में इंदौर, उज्जैन, देवास, धार और खंडवा जिलों के 1,500 से अधिक बूथ लेवल अधिकारियों के साथ निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। ओंकारेश्वर और महेश्वर का भी करेंगे दौरा रविवार को ज्ञानेश कुमार ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन एवं मां नर्मदा का पूजन करेंगे। इसके बाद वे ऐतिहासिक महेश्वर किले का भ्रमण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम को वह इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त का यह दौरा आगामी चुनावी तैयारियों और निर्वाचन तंत्र को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।