Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
New Delhi: फर्जी वेबसाइटों पर सख्ती के खिलाफ GoDaddy हाईकोर्ट पहुंची, कहा- नए नियमों से खतरे में होगी यूजर्स की प्राइवेसी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती; केंद्र बोला- साइबर अपराध रोकने के लिए डोमेन जानकारी तक आसान पहुंच जरूरी
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : दुनिया की प्रमुख डोमेन रजिस्ट्रार कंपनियों में शामिल GoDaddy ने फर्जी वेबसाइटों पर सख्ती से जुड़े दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों को चुनौती दी है। कंपनी का कहना है कि नए नियम लागू होने से इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की निजता, साइबर सुरक्षा और वैध ऑनलाइन कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। यह मामला दिसंबर 2024 में दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश से जुड़ा है, जिसमें अमेजन, मैकडॉनल्ड्स, माइक्रोसॉफ्ट, श्याओमी और कोलगेट-पामोलिव सहित कई कंपनियों की शिकायत पर 1,100 से अधिक फर्जी वेबसाइटों को ब्लॉक करने के निर्देश दिए गए थे। अदालत ने इसके साथ डोमेन रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों को भी सख्त करने को कहा था। क्या हैं हाईकोर्ट के निर्देश? अदालत ने डोमेन रजिस्ट्रार कंपनियों को निर्देश दिया था कि— डिफॉल्ट रूप से मुफ्त प्राइवेसी प्रोटेक्शन उपलब्ध न कराया जाए। वैध हित रखने वाले आवेदकों को 72 घंटे के भीतर डोमेन मालिक की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। बड़े और प्रसिद्ध ब्रांडों से मिलते-जुलते डोमेन नामों की बिक्री पर रोक लगाई जाए। GoDaddy ने क्या कहा? GoDaddy ने अपनी अपील में कहा है कि इन निर्देशों से वेबसाइट मालिकों का नाम, पता, फोन नंबर और ईमेल जैसी निजी जानकारी उजागर होने का खतरा बढ़ जाएगा। इससे उन्हें उत्पीड़न, साइबर हमलों और स्टॉकिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कंपनी का यह भी कहना है कि 'वैध हित' की स्पष्ट परिभाषा नहीं होने से यह तय करना मुश्किल होगा कि किस व्यक्ति या संस्था को डोमेन मालिक की जानकारी दी जाए। वैश्विक इंटरनेट व्यवस्था पर असर की आशंका GoDaddy ने तर्क दिया कि डोमेन नेम सिस्टम वैश्विक स्तर पर संचालित होता है। ऐसे में भारत के ये नियम अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट संचालन को भी प्रभावित कर सकते हैं। कंपनी ने चेतावनी दी कि यदि ये निर्देश लागू रहे तो कुछ डोमेन सेवा प्रदाता भारत में अपना कारोबार सीमित करने या बंद करने पर भी विचार कर सकते हैं। कंपनी ने यह भी कहा कि मुफ्त प्राइवेसी प्रोटेक्शन समाप्त करना भारत के डेटा संरक्षण कानून और यूरोपीय संघ के GDPR जैसे अंतरराष्ट्रीय गोपनीयता मानकों की भावना के अनुरूप नहीं है। केंद्र का पक्ष वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि फर्जी वेबसाइटों और डोमेन के दुरुपयोग के कारण साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। गृह मंत्रालय ने अदालत में कहा है कि जांच एजेंसियों को डोमेन रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी समय पर उपलब्ध होना बेहद जरूरी है, ताकि साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।