Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/3 जुलाई। सराभा नगर में एक जज के घर में घुसकर चोरों ने कीमती सामान, गहने और कैश चोरी कर लिया। जब एएसआई ने घर में सामान बिखरा देखा तो सारी बात जज को बताई। जिसके बाद पता चला कि चोर घर से कीमती साइकिल, चांदी और नकदी चोरी करके ले गए है। थाना सराभा नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 27 जून को अदालत में छुट्टी होने के कारण जज अपने परिवार सहित स्टेशन लीव पर गए हुए थे। अगले दिन 28 जून को जज का फोन आने पर एएसआई जसविंदर पाल उनके घर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने जज साहिब को घटना की जानकारी दी। जज के घर पहुंचकर जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर घर से ट्रेक कंपनी की करीब 40 हजार रुपये कीमत की साइकिल, 10 ग्राम का चांदी का सिक्का तथा करीब 2 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं। ----