Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सरकारी स्कूल ऑफ एमिनेंस की 12वीं की छात्रा करेगी भारत का प्रतिनिधित्व, अगस्त में अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग कैंप में लेगी हिस्सा
अमृतसर (Narendra Singh Danu) : पंजाब के लिए गर्व की बात है कि अमृतसर के सरकारी स्कूल ऑफ एमिनेंस, मॉल रोड की 12वीं कक्षा (मेडिकल स्ट्रीम) की छात्रा टिया का चयन अंतरराष्ट्रीय ‘शक्तिसैट’ (ShaktiSat) सैटेलाइट मिशन के लिए हुआ है। इस प्रतिष्ठित मिशन में दुनिया के 108 देशों से चयनित छात्रों के बीच टिया भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। टिया की इस उपलब्धि के पीछे करीब 10 महीने की कड़ी मेहनत, अनुशासन और वैज्ञानिक सोच का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्कूल की प्रिंसिपल मंदीप कौर के नेतृत्व और रसायन विज्ञान के प्रवक्ता कमल कुमार के मार्गदर्शन में उन्होंने इस मिशन की तैयारी की। शिक्षकों के सहयोग और उनकी लगन ने इस उपलब्धि को संभव बनाया। अब टिया अगस्त में दिल्ली के निकट आयोजित अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेंगी। इस प्रशिक्षण शिविर में उन्हें सैटेलाइट की डिजाइनिंग, असेंबली और टेस्टिंग सहित अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दुनिया के विभिन्न देशों से चयनित छात्रों द्वारा तैयार किए गए ‘शक्तिसैट’ को चंद्रमा की कक्षा (लूनर ऑर्बिट) में भेजने की योजना है। यह मिशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। टिया की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे पंजाब में गर्व की भावना है। यह सफलता राज्य के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।