Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Chandigarh: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर पंजाब के 59 डॉक्टर सम्मानित, स्वास्थ्य मंत्री ने उत्कृष्ट सेवाओं को सराहा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
राज्य स्तरीय समारोह में सरकारी और निजी क्षेत्र के चिकित्सकों को किया गया सम्मानित; जल्द आशा वर्करों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए भी होगा सम्मान समारोह
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार ने राज्य स्तरीय चिकित्सक पुरस्कार समारोह में सरकारी और निजी क्षेत्र के 59 डॉक्टरों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने चंडीगढ़ स्थित म्युनिसिपल भवन में आयोजित समारोह में चिकित्सकों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करने के लिए एक संस्थागत और योग्यता-आधारित नीति लागू की है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग, सरकारी मेडिकल कॉलेजों और निजी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया जा रहा है। डॉ. बलबीर सिंह ने पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (पीआईएलबीएस) के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह के योगदान की विशेष सराहना करते हुए कहा कि संस्थान में राज्य का पहला सफल लिवर ट्रांसप्लांट किया जा चुका है और जल्द ही किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा भी शुरू होगी। उन्होंने होमी भाभा कैंसर अस्पताल के निदेशक डॉ. आशीष गुलिया की कैंसर उपचार और शुरुआती जांच को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी प्रशंसा की। वहीं, प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बिश्व मोहन और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. जैराज डी. पांडियन को पंजाब स्टेमी और पंजाब स्ट्रोक परियोजनाओं के सफल संचालन के लिए सराहा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पंजाब स्टेमी प्रोजेक्ट के तहत दिल के दौरे के मरीजों को महंगा टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि पंजाब स्ट्रोक प्रोजेक्ट के माध्यम से इस्केमिक स्ट्रोक के मरीजों को मुफ्त मैकेनिकल थ्रॉम्बेक्टोमी की सुविधा दी जा रही है। दोनों परियोजनाएं हब-एंड-स्पोक मॉडल पर संचालित की जा रही हैं। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि डॉक्टर हर संकट की घड़ी में समाज की सेवा के लिए सबसे आगे रहते हैं। चाहे कोविड-19 महामारी हो, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा या कोई अन्य चुनौती, चिकित्सकों ने हमेशा मानवता की सेवा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने मरीजों के प्रति संवेदनशील और समर्पित सेवाओं के लिए चिकित्सा समुदाय का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य सरकारी अस्पतालों में भी निजी अस्पतालों के समान गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को भी बेहतर इलाज मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि जल्द ही आशा वर्करों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने के लिए भी राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा।