Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Chandigarh: पंजाब कांग्रेस की नई टीम से बाहर रहे मनीष तिवारी, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ीं सियासी चर्चाएं - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
'काश लोगों और संस्थाओं की असुरक्षा का कोई इलाज होता'— एक्स पर लिखा भावुक संदेश; संगठनात्मक फेरबदल के बाद अटकलें तेज
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : पंजाब कांग्रेस के संगठनात्मक फेरबदल के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को तेज कर दिया है। पार्टी की ओर से नई कार्यकारिणी, वर्किंग प्रेसिडेंट और विभिन्न चुनावी समितियों की घोषणा में उनका नाम शामिल नहीं होने के बाद उन्होंने गुरुवार को एक्स पर एक भावुक टिप्पणी साझा की। मनीष तिवारी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "काश मेरे पास लोगों और संस्थाओं की असुरक्षा का कोई इलाज होता। कांग्रेस ने मुझे पिछले 45 वर्षों में बहुत कुछ दिया है और मैंने भी अपनी पूरी वयस्क जिंदगी पार्टी की सेवा में समर्पित की है। क्या होगा, जो होगा, सो होगा।" उनकी इस टिप्पणी को संगठनात्मक फेरबदल के संदर्भ में देखा जा रहा है। दरअसल, बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर विभिन्न चुनावी समितियों और संगठनात्मक पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की थी। हालांकि, पंजाब की राजनीति के वरिष्ठ नेताओं में शामिल और तीन बार सांसद रह चुके मनीष तिवारी को किसी भी समिति या संगठनात्मक जिम्मेदारी में स्थान नहीं मिला। एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव प्रचार समिति (कैंपेन कमेटी) का अध्यक्ष बनाया गया है। विजय इंदर सिंगला को चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति की कमान सौंपी गई है, जबकि सुखजिंदर सिंह रंधावा को कोर कमेटी और अमर सिंह को घोषणा-पत्र (मैनिफेस्टो) समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि अमरिंदर सिंह राजा वारिंग पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। मनीष तिवारी वर्तमान में चंडीगढ़ से सांसद हैं। इससे पहले वह आनंदपुर साहिब और लुधियाना संसदीय सीट का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया है, हालांकि पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।