Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
New Delhi: 14 जुलाई से भारत मंडपम में शुरू होगा ‘भारत टेक्स-2026’, 20 से अधिक देशों की होगी भागीदारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
वैश्विक वस्त्र उद्योग के सबसे बड़े मंच पर निवेश, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को मिलेगा बढ़ावा; 3,500 से अधिक बी2बी बैठकों का होगा आयोजन
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : देश का सबसे बड़ा वैश्विक वस्त्र आयोजन ‘भारत टेक्स-2026’ 14 से 17 जुलाई तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन द्वारा आयोजित इस मेले में 20 से अधिक देशों की भागीदारी होगी। आयोजन का उद्देश्य भारत के संपूर्ण वस्त्र उद्योग को एक वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करना और निवेश, नवाचार तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नई गति देना है। वस्त्र मंत्रालय के अनुसार, यह आयोजन भारत की टेक्सटाइल, फैशन, सस्टेनेबिलिटी, आधुनिक प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में बढ़ती वैश्विक भूमिका को रेखांकित करेगा। साथ ही, वैश्विक वस्त्र उद्योग से जुड़े प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाकर भारत को वैश्विक मूल्य श्रृंखला में मजबूत स्थान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। चार दिवसीय आयोजन के दौरान करीब 3,500 क्यूरेटेड बी2बी बैठकें, 100 से अधिक बी2जी बैठकें तथा व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, सतत विकास, बाजार पहुंच और संस्थागत सहयोग से जुड़े 20 से अधिक समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। आयोजन में सीआईटीआई टेक्सटाइल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड-2026, विभिन्न राज्यों के विशेष सत्र, अंतरराष्ट्रीय वस्त्र व्यापार पर विचार-विमर्श और उद्योग से जुड़े कई उच्चस्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए भारत टेक्स-2026 मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है। ऐप के माध्यम से प्रदर्शकों की जानकारी, बी2बी बैठकों का शेड्यूल, डिजिटल बैज, क्यूआर आधारित लीड कैप्चर, लाइव कार्यक्रमों की जानकारी तथा एआई आधारित सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आयोजन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी भारत टेक्स की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं।