Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सीमा सुरक्षा, सेना के आधुनिकीकरण, स्वदेशी रक्षा प्रणालियों और भविष्य की चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर मंथन; पदभार संभालने के बाद पहली औपचारिक मुलाकात
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : देश के 31वें थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने पदभार संभालने के बाद गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-2 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए भारतीय सेना की भूमिका और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब भारत अपनी सैन्य क्षमताओं के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा प्रणालियों को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बैठक में सेना की परिचालन तैयारियों, सीमाओं पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति, आधुनिक सैन्य तकनीकों के उपयोग, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता तथा भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। जनरल धीरज सेठ ने 30 जून को भारतीय थल सेना की कमान संभाली थी। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपने विज़न ‘विजय’ को सामने रखते हुए स्पष्ट किया कि भारतीय सेना का लक्ष्य स्वदेशी तकनीक के बल पर युद्ध क्षमता को और मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर सतत निगरानी, उच्च स्तर की ऑपरेशनल तैयारियां, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित सैन्य क्षमताओं का विस्तार, स्वदेशी रक्षा उद्योग को बढ़ावा, आत्मनिर्भरता तथा तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं।