Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
परनोड रिकॉर्ड इंडिया फाउंडेशन और अंबुजा फाउंडेशन की पहल, हर महीने लगाए जाएंगे हेल्थ कैंप जीरकपुर 22 Jan : परनोड रिकॉर्ड इंडिया फाउंडेशन और अंबुजा फाउंडेशन की ओर से वार्ड नंबर 27 में प्रोजेक्ट सजग के तहत एक विशाल मेघा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस हेल्थ कैंप में क्षेत्र के 100 से अधिक लोगों ने भाग लेकर मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। हेल्थ कैंप के दौरान आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, सीओपीडी, ईसीजी समेत कई प्रकार की स्क्रीनिंग पूरी तरह निशुल्क की गई। इसके साथ ही संस्था की ओर से जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां और आंखों के चश्मे भी वितरित किए गए। कैंप में वार्ड नंबर 27 के सभी लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि इस तरह के हेल्थ कैंप आम जनता के लिए बेहद लाभकारी हैं। हेल्थ कैंप के दौरान मिड मीडिया के माध्यम से लोगों को रोड सेफ्टी और ब्रेस्ट कैंसर के प्रति भी जागरूक किया गया। काउंसलर रेनू पवन नेहरू ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी दी। अंबुजा फाउंडेशन के प्रबंधक सुपरवाइजर सूरज कुमार ने बताया कि इस तरह के हेल्थ कैंप हर महीने आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें। कैंप में गांव की गवर्नमेंट डिस्पेंसरी से डॉक्टर सुरिंदर सिंह, आंखों के डॉक्टर यश, सीओपीडी विशेषज्ञ डॉक्टर विक्रम, गाइनी डॉक्टर गीता मेहता मौजूद रहीं। इसके अलावा वॉलिंटियर बलजिंदर कौर, आशा वर्कर सिमरन, फार्मासिस्ट हर्ष और सुपरवाइजर रामानी ने भी अहम भूमिका निभाई। कुल मिलाकर, यह हेल्थ कैंप वार्ड नंबर 27 के लोगों के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सेवा का एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ।