Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Kurukshetra: भारतीय सिविल सेवा ,राज्य सिविल सेवा और न्यायिक सेवाओं में चयनित समाज के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए भव्य अभिनंदन समारोह: कृष्ण श्योकंद - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
आईएएस, राज्य सिविल और न्यायिक सेवा चयनित युवाओं को मिलेगा सम्मान
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र द्वारा भारतीय सिविल सेवा (UPSC), राज्य सिविल सेवा एवं न्यायिक सेवाओं में वर्ष 2026 में चयनित सर्वसमाज के प्रतिभाशाली युवाओं के सम्मान में 05 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रेस को संबोधित करते हुए जाट धर्मशाला की कमेटी ने बताया कि इस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से भारतीय सिविल सेवा, राज्य सिविल सेवा एवं न्यायिक सेवाओं में चयनित अधिकारी अपने माता-पिता एवं परिवारजनों सहित भाग लेंगे। कार्यक्रम में चयनित अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा तथा उनके अथक परिश्रम, अनुशासन, संघर्ष, समर्पण और सफलता की प्रेरणादायी यात्रा को समाज के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर दीनबंधु सर छोटूराम पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया जाएगा, जो विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण ज्ञान केंद्र सिद्ध होगा। समारोह में आईजी हरियाणा पुलिस पंकज नैन, चित्रलेखा शर्मा (डायरेक्टर, गृह मंत्रालय), उपायुक्त कुरुक्षेत्र, पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र, एसडीएम कुरुक्षेत्र, बीरेंद्र सहारण तथा डॉ. सतबीर कादयान (चीफ इरिगेशन) सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन और आत्मविश्वास का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि आज के युवा ही देश का भविष्य हैं और ऐसे कार्यक्रम उन्हें यह विश्वास दिलाते हैं कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से देश की सर्वोच्च सेवाओं में स्थान प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने प्रदेशभर के विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा युवाओं से इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि चयनित अधिकारियों से प्रत्यक्ष संवाद और उनके अनुभव सुनने का अवसर युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक सिद्ध होगा। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना, सकारात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और उच्च लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प विकसित करते हैं तथा उन्हें जीवन में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस दौरान उपप्रधान बनी सिंह ढुल, नरेंद्र नैन, गंगा बिशन सहारण,रमेश मलिक जितेंद्र घराडसी अंग्रेज चीबा,दरिया सिंह गराडसी,गुलाब सिंह,अमित घसो, तिलकराज अलेवा,इत्यादि शामिल रहे।