Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Hoshiarpur: लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल की बैठक में जल संरक्षण पर मंथन, हर बूंद बचाने का लिया संकल्प - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जल संरक्षण को लेकर होशियारपुर में जागरूकता अभियान का आह्वान
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल की ओर से प्रधान लायन विजय अरोड़ा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शिव कुमार सेखड़ी, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर हरीश बंगा तथा लियो डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन पाल सिंह बंगा उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य विषय जल संरक्षण रहा। सभी वक्ताओं ने वर्तमान समय में तेजी से घटते भूजल स्तर, बढ़ती जल की मांग तथा जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न हो रहे जल संकट पर गंभीर चिंता व्यक्त की और समाज के प्रत्येक नागरिक से जल संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। जल संरक्षण के लिए वर्षा जल संचयन, पानी का पुनः उपयोग, रिसाव रोकना तथा पानी का विवेकपूर्ण उपयोग जैसे उपाय अत्यंत प्रभावी माने जाते हैं। इस अवसर पर चेयरमैन आई डोनेशन व प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा ने आगामी लगाए जाने वाले प्रकल्पों की जानकारी देते हुए कहा कि बरसात के मौसम देखते हुए पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा और इसके साथ- साथ अन्य प्रकल्प जैसे जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त अभियान व अन्य प्रकल्प लगाए जाएंगे। इस अवसर पर शिव कुमार सेखड़ी ने कहा कि आज पानी की हर बूंद अमूल्य है। यदि समय रहते जल संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर, विद्यालय, कार्यालय एवं औद्योगिक संस्थान में वर्षा जल संचयन प्रणाली अनिवार्य रूप से अपनाई जानी चाहिए। साथ ही टपकते नलों एवं पाइपों की तुरंत मरम्मत कर जल की बर्बादी रोकनी चाहिए तथा बच्चों में भी जल बचाने की आदत विकसित करनी चाहिए। इस अवसर पर हरीश बंगा ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं का विषय नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सुझाव दिया कि लोग वाहन धोने के लिए पाइप के बजाय बाल्टी का प्रयोग करें, बाग-बगीचों में सुबह या शाम के समय सिंचाई करें, रसोई एवं घरेलू कार्यों में पानी का पुनः उपयोग करें तथा अनावश्यक रूप से बहते नलों को तुरंत बंद करें। छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े परिवर्तन ला सकते हैं। इस मौके प्रधान लायन विजय अरोड़ा व संजीव अरोड़ा ने कहा कि युवाओं को जल संरक्षण अभियान से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विद्यालयों, कॉलेजों, सामाजिक संस्थाओं और क्लबों के माध्यम से नियमित जागरूकता अभियान, पौधारोपण, जल संरक्षण रैलियां तथा वर्षा जल संचयन संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए ताकि समाज में जल बचाने की स्थायी संस्कृति विकसित हो सके और श्री अरोड़ा ने कहा कि लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल भविष्य में भी जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से अपने-अपने घरों एवं कार्यस्थलों पर जल बचाने के सरल उपाय अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने "जल है तो कल है" का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रीजन चेयर पर्सन, हरजीत भाटिया, रजिंद्र सिंह, अवतार सिंह व अन्य उपस्थित थे।