लुधियाना/यूटर्न/1 जुलाई। बुधवार शाम खन्ना के एक होटल के कमरे में युवक-युवती की शकी हालातों में खून से लथपथ लाशें बरामद हुई है। दोनों को गोली लगी हुई है। होटल प्रबंधकों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो लाशों के पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। पुलिस ने लाशें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दी है। पुलिस शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं दोनों मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनके परिजनों की तलाश कर रही है।
तड़के किया था रुम बुक
जानकारी के अनुसार युवक-युवती की और से बुधवार तड़के ही उक्त होटल में रुम बुक कराया गया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि होटल प्रबंधन ने कथित तौर पर दोनों से कोई पहचान पत्र लिए बिना ही रूम दे दिया था। हालांकि अगर इस मामले में होटल स्टॉफ की लापरवाही सामने आती है तो पुलिस उन पर भी एक्शन ले सकती है। स्टॉफ मुताबिक काफी देर तक जब युवक-युवती कमरे से बाहर नहीं आए थो दरवाजा तोड़ा गया। जिसके बाद घटना का पता चला।
---