Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/1 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के प्रशासनिक बोर्ड के पुनर्गठन से जुड़े प्रस्तावित विधेयक को स्थगित किए जाने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सिख संगत की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस विषय पर व्यापक विचार-विमर्श का रास्ता खोलना एक सराहनीय कदम है। चुघ ने अपने संदेश में कहा कि तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब दुनिया भर के करोड़ों सिखों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है और इससे जुड़े किसी भी फैसले में सिख संगत की भावनाओं, सिख परंपराओं और आपसी सहमति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा संवाद और सहमति के रास्ते को अपनाना लोकतांत्रिक मूल्यों और सिख समुदाय के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। ----