Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
New Delhi: रिश्वतखोरी मामले में CBI ने IPS अधिकारी दीपक गहलावत को किया गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
नकली दवाओं के मामले में राहत दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, कई ठिकानों पर छापेमारी
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में हरियाणा कैडर के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है। गहलावत वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस), नई दिल्ली में तैनात हैं। सीबीआई के अनुसार, इस मामले में 8 जून को दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर और दो निजी व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि दीपक गहलावत ने कुछ निजी व्यक्तियों से रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर पुडुचेरी में नकली दवाओं की बिक्री से जुड़े सीबीआई जांच वाले मामलों में राहत दिलाने का आश्वासन दिया था। जांच के दौरान सीबीआई पहले ही दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह समेत छह अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। कार्रवाई के दौरान करीब 25 लाख रुपये की ट्रैप राशि, 90 लाख रुपये नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए थे। एजेंसी ने दीपक गहलावत से जुड़े कई ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया, जहां से डिजिटल उपकरण, हार्ड डिस्क, दस्तावेज और अन्य अहम साक्ष्य जब्त किए गए हैं। सीबीआई ने बताया कि मामले की जांच जारी है और रिश्वतखोरी, प्रभाव के कथित दुरुपयोग तथा अन्य संबंधित पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।