Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
New Delhi: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए वाइस चीफ - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
एयर मार्शल नागेश कपूर के सेवानिवृत्त होने के बाद संभाला पदभार, वायुसेना के आधुनिकीकरण को देंगे नई गति
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 51वें वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (उप वायुसेना प्रमुख) का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने एयर मार्शल नागेश कपूर का स्थान लिया, जो लगभग चार दशक की सेवा के बाद 30 जून को सेवानिवृत्त हुए। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब वायुसेना आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के पूर्व छात्र एयर मार्शल दीक्षित को 6 दिसंबर 1986 को फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला था। वह एक योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट हैं तथा मिग-21, मिग-29 और मिराज-2000 समेत 20 से अधिक प्रकार के विमानों पर करीब 3,300 घंटे की उड़ान का अनुभव रखते हैं। उन्होंने ऑपरेशन सफेद सागर और ऑपरेशन रक्षक में भी अहम भूमिका निभाई है। वाइस चीफ बनने से पहले वह 1 मई 2025 से चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने और संयुक्त सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इससे पहले वह केंद्रीय वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ भी रह चुके हैं। एयर मार्शल दीक्षित ने अपने करियर में वायुसेना मुख्यालय में एयर स्टाफ रिक्वायरमेंट, प्रोजेक्ट्स और प्लानिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्हें एलसीए मार्क-1ए, एलसीए मार्क-2 और एएमसीए जैसी स्वदेशी विमान परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, वायु सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक सहित कई सैन्य सम्मान प्रदान किए जा चुके हैं। नए वाइस चीफ के रूप में वह भारतीय वायुसेना के आधुनिकीकरण, नई रक्षा खरीद और 'आत्मनिर्भर भारत' से जुड़ी परियोजनाओं की निगरानी करेंगे।