Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पाक से ड्रोन से हथियार मंगाने वाले 2 स्मगलर अरेस्ट, 7 पिस्तौलें और 40 कारतूस बरामद - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/1 जुलाई। अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 7 अत्याधुनिक पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजे जा रहे थे। आरोपियों की पहचान तरनतारन जिले के सराहणा, सुरसिंह निवासी सुरजीत सिंह और गुलबाग सिंह बाठ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सुरजीत सिंह पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहा था। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि दूसरा आरोपी गुलबाग सिंह अमृतसर के सुल्तानविंड इलाके में एक डी-एडिक्शन सेंटर संचालित करता था। पुलिस को शक है कि इस सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था। अब सिविल सर्जन की टीम के साथ मिलकर सेंटर के रिकॉर्ड और फंडिंग की जांच की जा रही है। बरामद हथियारों में एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, तुर्की निर्मित .30 बोर पिस्तौल, विशेष रूप से मॉडिफाइड .30 बोर पिस्तौल, चीन और पाकिस्तान में बने .30 बोर पिस्तौल सहित कुल सात हथियार शामिल हैं। इसके अलावा 40 जिंदा .30 बोर कारतूस भी बरामद किए गए हैं। तय स्थान पर गिराई जाती थी नशे की खेप पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप तरनतारन के सीमावर्ती इलाकों में पहले से तय स्थानों पर गिराई जाती थी। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और बातचीत के लिए व्हाट्सएप, सिग्नल जैसी एन्क्रिप्टेड ऐप्स का इस्तेमाल करते थे। इस मामले में थाना सुल्तानविंड में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। --