Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मुक्तसर जिला परिषद चेयरमैन पद पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, वाइस चेयरपर्सन अकाली दल से
मुक्तसर (Narendra Singh Danu) : जिला परिषद मुक्तसर में मंगलवार को चेयरमैन और वाइस चेयरपर्सन पद के लिए हुए चुनाव में राजनीतिक समीकरण बदल गए। वोटिंग के बाद आम आदमी पार्टी की गुरविंदर कौर मलोट को जिला परिषद की चेयरपर्सन चुना गया, जबकि वाइस चेयरपर्सन पद पर शिरोमणि अकाली दल की कुलविंदर कौर जस्सिआना को सर्वसम्मति से चुना गया। यह चुनाव प्रक्रिया रेड क्रॉस भवन में संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार, वाइस चेयरपर्सन पद के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं था, जिसके चलते अकाली दल की प्रत्याशी का चयन सर्वसम्मति से हो गया। हालांकि, चुनाव के बाद शिरोमणि अकाली दल ने प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अकाली दल नेताओं का आरोप है कि प्रशासन ने सत्ता पक्ष के दबाव में काम किया और चुनाव प्रक्रिया में धक्केशाही की गई। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि उनके पास संख्याबल अधिक था, लेकिन एक वोट रद्द किए जाने और प्रक्रिया में गड़बड़ी के कारण परिणाम प्रभावित हुआ। वहीं प्रशासन के अनुसार कुल 17 सदस्यों में चेयरमैन पद के लिए हुई वोटिंग में आम आदमी पार्टी को 8 वोट, अकाली दल को 7 वोट मिले, जबकि एक वोट रद्द हो गया और एक सदस्य अनुपस्थित रहा। इसी आधार पर गुरविंदर कौर मलोट को चेयरपर्सन चुना गया। चुनाव परिणाम के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जश्न मनाया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर और अन्य स्थानीय नेता मौजूद रहे। नवनियुक्त चेयरपर्सन गुरविंदर कौर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले में विकास कार्यों को तेज करना और लोगों की समस्याओं का समाधान करना होगा। वहीं वाइस चेयरपर्सन कुलविंदर कौर जस्सिआना ने भी कहा कि वे मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगी। दूसरी ओर, अकाली दल ने इस पूरे मामले को लेकर कानूनी चुनौती देने की बात कही है।