सीसीटीवी में कैद हुए कॉपर के बंद बैग ढोते चोर
डेराबस्सी 22 Jan : बरवाला रोड क्षेत्र में मंगलवार रात चोर गिरोह ने एक के बाद एक दो फैक्ट्रियों को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। भगवानपुर स्थित श्रीटेक मेटल कास्टिंग फैक्ट्री में हुई चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोर कॉपर से भरे बंद बैग उठाकर ले जाते हुए साफ नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 2.45 बजे से 3.18 बजे के बीच पांच चोर फैक्ट्री के पीछे की ओर से अंदर दाखिल हुए। आरोप है कि चोरों ने तीन ताले काटकर फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का कॉपर सामान चोरी कर लिया। इस दौरान फैक्ट्री में मौजूद एक इलेक्ट्रीशियन व ऑपरेटर के साथ भी मारपीट की गई।
फैक्ट्री के ऑपरेटर राजन ने बताया कि वह रात करीब सवा तीन बजे फर्नेस चेक करने के लिए यूनिट में पहुंचा था। तभी चोरों ने उसे धमकाते हुए अंदर ले जाकर मारपीट की। इसी बीच सिक्योरिटी गार्ड बड़ी टॉर्च लेकर मौके की ओर आया, जिसकी रोशनी देखते ही चोर पीछे की ओर से भाग निकले। भागते समय चोर अपना एक बड़ा हैंड कटर भी मौके पर छोड़ गए। सिक्योरिटी गार्ड और अन्य कर्मचारियों ने उनका पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चोर फरार हो गए।
फैक्ट्री मालिक एस.बी. सिंह के अनुसार चोर आठ बोरियों में करीब आधा टन कॉपर, जिसकी कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई जा रही है, चोरी कर ले गए। फैक्ट्री में काम करने वाले रामलखन की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूछताछ शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि इसी रात एक बजे के बाद बरवाला रोड पर हंसा इंडस्ट्रियल पार्क के सामने स्थित गुरादेश एंटरप्राइसेज फैक्ट्री में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां चोरों ने मेन गेट का कुंडा कटर से काटकर अंदर घुसकर लाखों रुपये का प्लंबिंग सामान वाहन में लादकर फरार हो गए। पुलिस को आशंका है कि श्रीटेक फैक्ट्री और गुरादेश एंटरप्राइसेज में हुई चोरी एक ही चोर गिरोह का काम है।
पुलिस ने दोनों मामलों में जांच तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही