Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Bathinda: पंजाब में ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान तेज, मुख्यमंत्री मान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
नशा तस्करों पर कार्रवाई और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर, गांव स्तर पर निगरानी मजबूत करने के निर्देश
बठिंडा (Narendra Singh Danu) : पंजाब में चल रहे ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान की प्रगति पर संतोष जताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जब तक राज्य पूरी तरह नशामुक्त नहीं हो जाता, तब तक इस अभियान को और तेज किया जाए। विलेज डिफेंस कमेटियों के कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के जरिए नशा सप्लाई नेटवर्क को तोड़ने और बड़े तस्करों पर कार्रवाई में उल्लेखनीय सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों, पुलिस कमिश्नरों और एसएसपी को निर्देश दिए कि जमीनी स्तर पर कार्रवाई को और मजबूत किया जाए, जनभागीदारी बढ़ाई जाए और गांवों में विश्वास बहाली सुनिश्चित की जाए, ताकि नशे के खिलाफ लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि विलेज डिफेंस कमेटियों के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और पिछले तीन महीनों में उन्होंने 13,000 से अधिक शिकायतें दर्ज करवाई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां ये समितियां कम सक्रिय हैं, वहां उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं और हर जिले में नियमित बैठकें आयोजित की जाएं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है और युवाओं को इस सामाजिक बुराई से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील की कि समाज के हर वर्ग का सहयोग लेकर यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी क्षेत्र में नशे की बिक्री न हो और नशे की चपेट में आए लोगों को इस समस्या से बाहर निकाला जा सके।