चंडीगढ़/यूटर्न/30 जून। पंजाब की महिलाओं को मावां धीयां योजना के तहत आज यानि कि एक जुलाई से राज्य सरकार सौगात देने जा रही है। एक जुलाई से महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए आने शुरु हो जाएंगे। हर महीने यह राशि आएगी। वहीं जनरल वर्ग की महिलाओं को एक हजार और एससी वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए महीना मिलेंगे। इसकी शुरूआत सीएम भगवंत मान के गृह क्षेत्र धूरी से होगी। सीएम ने कहा कि एक जुलाई दोपहर 12 बजे के बाद बैंकों का प्रोसेस शुरू हो जाएगा। अब तक 40 लाख महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। बाकियों के रजिस्ट्रेशन पर काम चल रहा है। रजिस्ट्रेशन जब भी हो, रुपए एक जुलाई से ही मिलेंगे।
---