Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
संगरूर/यूटर्न/30 जून। पंजाब को खेल के क्षेत्र में एक बार फिर देश का सिरमौर बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को संगरूर वासियों को एक बड़ी सौगात दी। सीएम मान ने यहां 9.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए एक अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में खेलों को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में क्रिकेट और कबड्डी की तर्ज पर सभी खेलों के लीग मुकाबले आयोजित करवाए जाएंगे, ताकि हर प्रतिभावान खिलाड़ी को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके। ताली बजाकर सीएम ने करवाई बच्चों की रेस शुरू उद्घाटन समारोह के दौरान एक बेहद खास और उत्साहवर्धक नजारा देखने को मिला। स्विमिंग पूल के शुभारंभ के मौके पर वहां मौजूद नन्हें तैराकों (बच्चों) ने एक तैराकी रेस का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद पूल के किनारे खड़े होकर,क्लैप बजाकर इस रेस की शुरुआत करवाई और बच्चों का हौसला बढ़ाया। बच्चों की प्रतिभा देख सीएम गदगद नजर आए और उन्होंने उभरते हुए खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ----