Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
बीवीएम, ऊधम सिंह नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी पर्व ऊधम सिंह नगर | शिक्षा डेस्क भारतीय विद्या मंदिर, ऊधम सिंह नगर में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास और सांस्कृतिक वातावरण के बीच मनाया गया। विद्यालय परिसर भक्तिभाव और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा चौथी की छात्रा सिया गुप्ता के वक्तव्य से हुई, जिसमें उन्होंने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद छात्रों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य ने समां बांध दिया। कला विभाग के मार्गदर्शन में कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों ने बसंत पंचमी से जुड़ी कला-शिल्प गतिविधियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने आकर्षक पीले फूलों के मास्क तैयार किए। उत्सव की भावना को बढ़ाने के लिए सभी कक्षाओं के छात्र पीला भोजन लेकर आए। प्रधानाचार्या सीमा गुप्ता ने कहा कि बसंत पंचमी मां सरस्वती की आराधना के साथ-साथ शहीद वीर हकीकत राय के बलिदान की स्मृति भी है और विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ना चाहिए।