Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
35 मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग, एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : पंजाब स्टेट एंड चंडीगढ़ ह्यूमन राइट्स कमीशन ने राज्य में कथित पुलिस एनकाउंटरों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पंजाब मानवाधिकार संगठन (पीएचआरओ) के अध्यक्ष रंजीत सिंह की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। साथ ही पुलिस को एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिस गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को हथियार या नशा बरामदगी के लिए ले जाती है और रास्ते में कथित तौर पर एनकाउंटर की घटनाएं होती हैं। दावा किया गया है कि कई मामलों में यह पैटर्न समान रहा है, जिसमें आरोपी द्वारा पुलिस पर हमला या हथियार छीनने की कोशिश के बाद जवाबी कार्रवाई में गोली लगने की बात सामने आती है। पीएचआरओ ने आयोग के समक्ष राज्यभर में हुए लगभग 35 कथित एनकाउंटर मामलों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन का आरोप है कि कुछ मामलों में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और वास्तविक परिस्थितियों में अंतर देखा गया है, जिससे कार्रवाई की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि “गोली का बदला गोली” जैसी टिप्पणियां कानून के शासन और संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिले जीवन के अधिकार के खिलाफ हैं। साथ ही हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों की अनदेखी का भी आरोप लगाया गया है। आयोग ने मामले की अगली सुनवाई 30 जून 2026 को तय की है। इस बीच, डीजीपी पंजाब को पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।