Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Ambala: अंबाला में 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की टीमें जुटीं, कैमरे में बच्चे का एक हाथ दिखा; बचाव कार्य में आ रही कठिनाई
अंबाला (Narendra Singh Danu) : हरियाणा के अंबाला जिले के धन्यौरा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां करीब 4 साल का बच्चा खेलते-खेलते 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चा निर्भय अपने पिता मनजीत सिंह के साथ खेत में दादा करनैल सिंह को खाना देने गया था। इसी दौरान वह खेलते हुए बोरवेल के पास पहुंच गया और पैर फिसलने से उसमें गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया और मौके पर अधिकारी पहुंच गए। अंबाला उपायुक्त अजय सिंह तोमर, अंबाला कैंट की उपजिलाधिकारी कनिका गोयल सहित पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर मौजूद हैं। बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। जानकारी के अनुसार, बोरवेल करीब 220 फीट गहरा है और लगभग 60 फीट की गहराई के बाद उसमें पानी भरा हुआ है, जिससे रेस्क्यू कार्य में मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थिति का आकलन करने के लिए अंडरवॉटर कैमरे रस्सी के सहारे नीचे उतारे गए हैं। एनडीआरएफ टीम के अनुसार कैमरे में बच्चे का एक हाथ ऊपर की ओर दिखाई दिया है, जबकि उसकी गर्दन नीचे की ओर झुकी हुई नजर आई। अब तक कई बार कांटे और कुंडी डालकर बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बोरवेल का व्यास करीब 9 इंच होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन और भी चुनौतीपूर्ण बन गया है। दोपहर करीब 12:30 बजे टीम ने नई डिजाइन की विशेष कुंडी तैयार कराने का निर्णय लिया, जिसके लिए वेल्डिंग कार्य हेतु टीम को अंबाला कैंट भेजा गया है। घटना के बाद गांव में भारी भीड़ जमा हो गई है और लोग बच्चे की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, बच्चे के पिता मनजीत सिंह बेटे को बचाने की गुहार लगाते हुए बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की मां जसबीर कौर भी गहरे सदमे में हैं।