Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
‘श्रीराम मंदिर से जुड़े मामलों की जांच रोकने का प्रयास’, अजय राय समेत नेताओं को हिरासत में लेने का आरोप
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी नेताओं को रोके जाने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित चंदा चोरी और भूमि अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई की मांग कर रहे कांग्रेस नेताओं को अयोध्या जाने से रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कदम का उद्देश्य दोषियों को बचाना है और विपक्षी नेताओं को तथ्यों तक पहुंचने से रोकना है। रमेश ने दावा किया कि कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में सवाल उठ रहे हैं और एसआईटी जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद मुख्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई के बजाय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को हाउस अरेस्ट कर रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी आरोप लगाया कि अयोध्या पहुंचते ही उन्हें और अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर यात्रा रोक दी। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सब कुछ पारदर्शी है तो नेताओं को राम मंदिर जाने से क्यों रोका गया। कांग्रेस के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में सांसद तनुज पुनिया, किशोरी लाल शर्मा, राकेश राठौर, उज्ज्वल रमण सिंह और विधायक वीरेंद्र चौधरी सहित अन्य नेता शामिल थे, जिनका अयोध्या में दर्शन-पूजन और तथ्यों की जानकारी जुटाने का कार्यक्रम था।