Uturn Time
Breaking
Chandigarh: हरियाणा में ई-कॉमर्स विस्तार की बड़ी पहल: फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा Chandigarh: हरियाणा–फुकुओका साझेदारी: 50,000 युवाओं को जापान में रोजगार का रास्ता खुला Chandigarh: पंजाब में सामाजिक सुरक्षा पर बड़ा कदम: 1,583 करोड़ रुपये जारी, 36 लाख लोगों को मिला लाभ New Delhi: कपड़ा क्षेत्र की योजनाओं की समीक्षा, बुनकरों-कारीगरों के सशक्तीकरण पर जोर New Delhi: एनीमिया के खिलाफ बड़ा बदलाव, ‘एनीमिया मुक्त भारत अभियान’ का नया स्वरूप लॉन्च New Delhi: जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन, देशभर से समर्थन की अपील New Delhi: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की नई पहल, 'लखपति दीदी डैशबोर्ड' और 'शी लीप्स' लॉन्च New Delhi: डिजिटल हेल्थ को नई रफ्तार: आरोग्य सेतु 2.0 समेत कई स्वास्थ्य सेवाएं लॉन्च Srinagar: 34 साल पुराने सरला भट हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल, यासीन मलिक समेत पांच आरोपित नामजद New Delhi: हरियाणा-राजस्थान के बीच यमुना जल परियोजना पर समझौता, शेखावाटी समेत कई क्षेत्रों को मिलेगा पेयजल Patiala: पंजाब के पेंशनधारक डॉक्टर 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस “काला दिवस” के रूप में मनाएँगे Hoshiarpur: सेवा केंद्र कर्मचारी संघ पंजाब ने सरकार को चेतावनी दी, मांगे नहीं मानीं तो 10 जुलाई से फिर शुरू होगा संघर्ष
Logo
Uturn Time
उद्योगों पर बिजली कटौती की मार, धान सीजन में किसानों की बढ़ी चिंता
बिजली संकट से औद्योगिक उत्पादन प्रभावित, किसानों की मुश्किलें भी बढ़ीं
लुधियाना: लुधियाना शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने उद्योगों पर लगातार लग रही बिजली कटौती को लेकर पंजाब सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही पर्याप्त बिजली आपूर्ति के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। दीवान ने कहा कि उद्योगों को उनकी जरूरत के अनुसार बिजली नहीं मिल रही, जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है और कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि धान सीजन के दौरान एपी फीडरों को भी पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जिसके कारण किसान भी सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल में डायरेक्टर जनरेशन की नियुक्ति कुछ महीने पहले हुई है, जिसका मुख्य काम बिजली खरीद और उत्पादन व्यवस्था को मजबूत करना है, लेकिन मौजूदा संकट पावरकॉम की नाकामी को उजागर करता है। दीवान ने कहा कि इंजीनियरिंग संगठन लंबे समय से नए थर्मल प्लांट की जरूरत बता रहा है, लेकिन सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली कटौती जारी रही तो पंजाब में रोजगार, औद्योगिक उत्पादन और आर्थिक विकास पर गंभीर असर पड़ेगा।