Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पड़ोसियों की धमकियों से परेशान युवक ने दी जान, नामी वकील सहित चार लोगों पर मामला दर्ज - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/29 जून। पठानकोट के गांधी मोहल्ला में पड़ोसियों की धमकियों और अदालती विवाद से तंग आकर 32 वर्षीय एक अविवाहित युवक ने जहरीली चीज खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक की मां के बयानों के आधार पर शहर के नामी वकील सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिवार का आरोप है कि मृतक लखन धमकियों और उस पर दर्ज मामले को लेकर डिप्रैशन में था। जिसके चलते रविवार को वह जहरीली वस्तु खाकर घर गया और परिवार के सामने जाकर होश खो बैठा। परिवार उसे लेकर 2 अस्पतालों में गया। लेकिन, उसकी जान नहीं बच पाई। जिसके चलते परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरानी रंजिश और मुकद्दमे से परेशान था लखन मृतक लखन की मां इंदु निवासी गांधी मोहल्ला ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उनके चार बच्चे हैं। उसके मोहल्ले की रहने वाली निशा ने उनके, उनके पति राज कुमार, लड़के लखन, भतीजे सुरिंदर और भतीजे की पत्नी पूजा के खिलाफ पहले से ही थाना डिवीजन नंबर 2 में एक मामला दर्ज करवा रखा था। इस कानूनी पचड़े के कारण उनका बेटा लखन काफी समय से मानसिक रूप से परेशान और डिप्रेशन में रह रहा था। धमकियों के बाद खाया जहर शिकायतकर्ता के अनुसार बीती शाम करीब 7:30 बजे लखन घर आया। उसने परिवार को बताया कि गांधी मोहल्ला के रहने वाले गीता मलिक, निशा, उनके वकील और एक अन्य व्यक्ति ने उसे रास्ते में रोककर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी हैं। परिवार के मुताबिक धमकियों से घबराकर लखन अत्यधिक डिप्रेशन में आ गया और कुछ ही देर बाद अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा। मृतक की मां इंदु ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे लखन ने उक्त चारों आरोपियों द्वारा दी गई धमकियों और प्रताड़ना से दुखी होकर ही कोई जहरीली चीज खाई। ----