Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
विक्टोरिया स्थित अरुलमिगु नवशक्ति विनायक मंदिर में की पूजा, सभी के सुख-समृद्धि की कामना की
नई दिल्ली/ विक्टोरिया (Narendra Singh Danu) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपनी सेशेल्स यात्रा के दौरान राजधानी विक्टोरिया स्थित देश के एकमात्र हिंदू मंदिर ‘अरुलमिगु नवशक्ति विनायक’ में भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा, “मैंने विक्टोरिया स्थित प्रमुख हिंदू मंदिर ‘अरुलमिगु नवशक्ति विनायक’ में प्रार्थना की। भगवान श्री गणेश सभी को बुद्धि, शक्ति और समृद्धि का आशीर्वाद दें।” विक्टोरिया में स्थित ‘अरुलमिगु नवशक्ति विनायक’ मंदिर सेशेल्स का पहला और एकमात्र हिंदू मंदिर है। वर्ष 1992 में स्थापित यह मंदिर न केवल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है, बल्कि भारतीय संस्कृति और हिंदू परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक भी माना जाता है। मंदिर परिसर में भगवान गणेश के अलावा भगवान मुरुगन, भगवान नटराज, मां दुर्गा सहित कई अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। यह मंदिर स्थानीय भारतीय समुदाय के साथ-साथ विभिन्न देशों से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।