Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
2 जुलाई को कुरुक्षेत्र में सामाजिक समरसता सम्मेलन, समाज के विभिन्न वर्ग होंगे शामिल
कुरुक्षेत्र में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए होगा विशेष सम्मेलन
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : सतगुरु श्री कबीर साहेब जी के 629वें राज्य स्तरीय पावन प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में 2 जुलाई 2026 को कुरुक्षेत्र में सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 3 बजे गीता ज्ञान संस्थान, कुरुक्षेत्र के सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जय नारायण खटक प्रधान ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में भाईचारे, समानता और समरसता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं प्रबुद्ध वर्गों के लोग भाग लेंगे और संत कबीर साहेब के विचारों पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने सभी समाजों, संस्थाओं एवं नागरिकों से सम्मेलन में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम के आयोजन में जय नारायण खटक प्रधान श्री कबीर धाणक धापक समाज धर्मशाला सभा (रजि.) एवं विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग रहेगा।