Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
New Delhi: देशभर में नेटवर्क क्वालिटी जांच के बाद जियो नंबर वन, बीएसएनएल की सेवाओं पर उठे सवाल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
Telecom Regulatory Authority of India के ड्राइव टेस्ट में जियो ने कवरेज और डाउनलोड स्पीड में मारी बाजी, कॉल ड्रॉप में एयरटेल और जियो का प्रदर्शन रहा सबसे मजबूत।
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : Telecom Regulatory Authority of India (ट्राई) की ओर से राजस्थान और गुजरात के बीच जोधपुर-अहमदाबाद रेल मार्ग पर मोबाइल नेटवर्क सेवाओं की गुणवत्ता की जांच में Reliance Jio का प्रदर्शन सबसे बेहतर पाया गया है। मई में किए गए इस स्वतंत्र परीक्षण में नेटवर्क कवरेज और डेटा डाउनलोड स्पीड के मामले में जियो ने अन्य कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। ट्राई ने 4 मई को लगभग 456.9 किलोमीटर लंबे इस रेल मार्ग पर ड्राइव टेस्ट किया। इस दौरान Bharti Airtel, Bharat Sanchar Nigam Limited, Reliance Jio और Vodafone Idea के 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर वॉयस और डेटा सेवाओं की गुणवत्ता को परखा गया। रिपोर्ट के मुताबिक कवरेज के लिहाज से जियो सबसे आगे रहा। जियो के 26,136 सैंपलों में केवल 685 स्थानों पर कमजोर सिग्नल दर्ज हुआ, जबकि एयरटेल में यह संख्या 1,843 रही। वहीं वीआई में 5,150 और बीएसएनएल में 7,368 स्थानों पर कमजोर नेटवर्क पाया गया। नो-कवरेज के मामलों में भी बीएसएनएल का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। कॉल ड्रॉप के मामले में एयरटेल और जियो ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और परीक्षण के दौरान दोनों नेटवर्क पर एक भी कॉल ड्रॉप दर्ज नहीं हुई। इसके विपरीत बीएसएनएल में 15 और वीआई में 4 कॉल ड्रॉप की घटनाएं सामने आईं। डेटा डाउनलोड स्पीड में जियो ने 89.61 एमबीपीएस की औसत रफ्तार के साथ पहला स्थान हासिल किया। एयरटेल 48.53 एमबीपीएस के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं वीआई की औसत डाउनलोड स्पीड 12.71 एमबीपीएस और बीएसएनएल की 7.95 एमबीपीएस दर्ज की गई। हालांकि अपलोड स्पीड के मामले में एयरटेल ने 11.69 एमबीपीएस के साथ बढ़त बनाई, जबकि जियो 9.06 एमबीपीएस और वीआई 8.81 एमबीपीएस पर रहा। बीएसएनएल की अपलोड स्पीड 3.76 एमबीपीएस रही। ट्राई ने बताया कि यह परीक्षण Jodhpur, भगत की कोठी, लूनी जंक्शन, समदड़ी, जालोर, भीनमाल, रानीवाड़ा, धानेरा, भीलड़ी, पाटन और महेसाणा जंक्शन सहित कई रेलवे स्टेशनों और रेलखंडों पर किया गया। रिपोर्ट को संबंधित दूरसंचार कंपनियों के साथ साझा कर सुधारात्मक कदम उठाने को कहा गया है।