Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Gurdaspur: कादियां हल्के के लिए सब-डिवीजन का दर्जा जल्द, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
गुरदासपुर के कादियां में जनसभा के दौरान विपक्ष पर हमला, किसानों और विकास योजनाओं पर फोकस
गुरदासपुर (Narendra Singh Danu) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कादियां हल्के को सब-डिवीजन का दर्जा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी होगी और सभी प्रमुख सरकारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। कादियां में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने वर्षों तक पंजाब के लोगों को गुमराह किया और राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग किया। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि कादियां को सब-डिवीजन बनाने के साथ ही आधुनिक प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा, जिसमें एसडीएम, डीएसपी और एडीसी कार्यालय एक ही भवन में कार्य करेंगे। उन्होंने हल्के के विकास को गति देने के लिए नई प्रशासनिक नियुक्तियों का भी उल्लेख किया। जनसभा में मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वासन दिया कि कीड़ी शुगर मिल के गन्ना बकाया का जल्द भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस किसान हितों की सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर है। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 90 प्रतिशत घरों में बिजली बिल शून्य हो चुके हैं और 47 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक के कैशलेस स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि नहरी सिंचाई का उपयोग 22 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार 43,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों का नवीनीकरण कर रही है और ठेकेदारों को उनके पांच साल के रखरखाव के लिए जिम्मेदार बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 15 जुलाई तक पूरे पंजाब में 3,100 नए खेल मैदान, 3,000 ग्रामीण जिम और 400 आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेल संस्कृति को बढ़ावा देकर युवाओं को नशे से दूर रखा जाएगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल फर्जी वीडियो और धार्मिक मुद्दों के जरिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता अब जागरूक हो चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे 2027 के चुनावों में एकजुट होकर बदलाव को और मजबूत करें और ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण में सहयोग दें।