Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Amritsar: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, यातायात जाम से राहत की उम्मीद - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सुल्तानविंड बाईपास–लिंक रोड जंक्शन पर 22.68 करोड़ की लागत से परियोजना पूरी, 11.52 करोड़ रुपये की बचत का दावा
अमृतसर (Narendra Singh Danu) : पवित्र नगरी अमृतसर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सुल्तानविंड बाईपास और सुल्तानविंड लिंक रोड के जंक्शन पर बने नए फ्लाईओवर को जनता को समर्पित किया। लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे इस क्षेत्र में परियोजना को राहतकारी कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस परियोजना को पारदर्शी तरीके से पूरा कर सरकार ने 11.52 करोड़ रुपये की बचत की है। पहले इस फ्लाईओवर के लिए 34.20 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी, लेकिन इसे 22.68 करोड़ रुपये की लागत में पूरा किया गया। फ्लाईओवर की कुल लंबाई 985 मीटर बताई गई है, जिसमें 725 मीटर मुख्य संरचना और दोनों ओर 5.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड शामिल है। परियोजना में वर्षा जल निकासी और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी पर्यावरण अनुकूल सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। फ्लाईओवर का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि प्रतिदिन दो लाख से अधिक श्रद्धालु अमृतसर में श्री दरबार साहिब और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आते हैं, ऐसे में यह परियोजना यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी और लोगों के समय की बचत करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई तक 3,100 नए खेल मैदान, 3,000 ग्रामीण जिम और 400 आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित करने का लक्ष्य है। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में अब 80 प्रतिशत से अधिक नहरी पानी का उपयोग सिंचाई के लिए किया जा रहा है, जबकि 43,000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के बाद उनके पांच साल के रखरखाव की जिम्मेदारी ठेकेदारों पर तय की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस पारदर्शिता और ईमानदार शासन पर है, और जनता का पैसा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी ढांचे पर खर्च किया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।