Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Faridkot: फरीदकोट में ‘लोक मिलनी’ के दौरान मुख्यमंत्री मान का विपक्ष पर तीखा हमला, बेअदबी कानून और विकास कार्यों का किया बचाव - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अकाली दल और कांग्रेस पर निशाना, राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
फरीदकोट (Narendra Singh Danu) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फरीदकोट में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अकाली दल बेअदबी विरोधी एक्ट का विरोध इसलिए कर रहा है क्योंकि उन्हें अपने पुराने “कर्मों का हिसाब देने का डर” है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अकालियों ने उन ताकतों के साथ गठजोड़ किया था, जिन पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं से जुड़े होने के आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ऐसे मामलों में सख्त कानून के जरिए न्याय सुनिश्चित करना है। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सहित पारंपरिक दलों पर भी हमला बोला और उन्हें पंजाब की समस्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इन दलों ने लंबे समय तक जनता को गुमराह किया और राज्य संसाधनों का दुरुपयोग किया। मुख्यमंत्री मान ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में शीर्ष स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य में 68,000 से अधिक सरकारी नौकरियां बिना भ्रष्टाचार के दी गई हैं और नहरी सिंचाई का उपयोग 22 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने 1 जुलाई से पात्र महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता योजना शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत एससी महिलाओं को 1,500 रुपये और अन्य वर्गों की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है और अब तक 650 करोड़ रुपये से अधिक का उपचार लोगों को मिल चुका है। इसके अलावा, उन्होंने ग्रामीण विकास, खेल सुविधाओं, स्मार्ट क्लासरूम और टोल प्लाजा बंद कर बचत जैसे कार्यों को भी सरकार की बड़ी उपलब्धियों में गिनाया। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।