Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
बोर्ड परीक्षाओं के रजिस्ट्रेशन में अड़चन, अभिभावक और स्कूल प्रशासन परेशान
लुधियाना (Narendra Singh Danu) : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा बोर्ड कक्षाओं के लिए डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट को अनिवार्य किए जाने के बाद लुधियाना में छात्रों और अभिभावकों के सामने नई मुश्किल खड़ी हो गई है। सेवा केंद्रों में जारी भारी भीड़ और तकनीकी बाधाओं के कारण यह सर्टिफिकेट समय पर नहीं बन पा रहा है, जिससे परीक्षा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। मुख्यमंत्री ‘धीयां-भैणा सत्कार योजना’ के तहत जाति प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों के लिए आवेदकों की बढ़ती संख्या के चलते सेवा केंद्रों पर लगातार दबाव बना हुआ है। इसी कारण केंद्रों का अधिकतर स्टाफ और सिस्टम इस योजना से जुड़े दस्तावेजों के निपटारे में व्यस्त है, जबकि बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट लंबित रह रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि उन्हें अपने बच्चों के दस्तावेज बनवाने के लिए रोजाना दिहाड़ी छोड़कर सुबह से लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। इसके बावजूद कई बार सर्वर डाउन या भीड़ अधिक होने का हवाला देकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। वहीं स्कूल संचालकों और शिक्षकों के सामने भी गंभीर स्थिति बन गई है। उनका कहना है कि बिना डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट के बोर्ड परीक्षा रजिस्ट्रेशन पूरा करना संभव नहीं है, लेकिन सेवा केंद्रों की स्थिति के चलते छात्र समय पर दस्तावेज जमा नहीं कर पा रहे हैं। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो पूरी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।