Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Palwal: पलवल में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 201 किलो गांजा बरामद - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
केंटर में बोतलों के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी खेप, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
पलवल (Narendra Singh Danu) : एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक केंटर से 201.75 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त की गई इस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि 26-27 जून की रात टीम होडल के हसनपुर चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि राजस्थान के अलवर निवासी दो तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर अलवर जा रहे हैं, जिसे केंटर में कांच की बोतलों के कट्टों के नीचे छिपाया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध केंटर को रोककर तलाशी ली। वाहन में 18 कट्टों के अंदर छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान पवन कुमार और लियाकत, दोनों निवासी जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बिना किसी वैध दस्तावेज के मादक पदार्थ की यह खेप ले जा रहे थे। पुलिस ने गांजा, केंटर और अन्य सामान को कब्जे में लेकर होडल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर सात दिन का रिमांड हासिल किया है, ताकि पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी हाल में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।