Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Narnaul: नारनौल में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई ‘दो बूंद जिंदगी की’ - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
विधायक ओमप्रकाश यादव ने अभिभावकों से की अपील— 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा खुराक से न छूटे
नारनौल (Narendra Singh Danu) : जिले में रविवार से राष्ट्रव्यापी सघन पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई। सामान्य अस्पताल परिसर में विधायक ओमप्रकाश यादव ने बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी की चपेट में न आए। विधायक ने कहा कि भारत वर्ष 2014 से पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में अब भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि एक भी बच्चा दवा से वंचित रह जाता है तो बीमारी के दोबारा फैलने की आशंका बनी रहती है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार और उप सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि पोलियो एक वायरस जनित बीमारी है, जिससे बचाव का सबसे प्रभावी तरीका बार-बार पोलियो की खुराक पिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन बच्चों को पहले भी पोलियो की दवा दी जा चुकी है, उन्हें भी अभियान के दौरान दोबारा खुराक पिलाना जरूरी है, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता और मजबूत हो सके। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में भी सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान को गति दी और अभिभावकों से सभी पात्र बच्चों को समय पर खुराक दिलाने का आग्रह किया। इस दौरान डॉ. हर्ष चौहान, डॉ. दिनेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।